देश के युवाओं की भावनाओं के साथ मोदी ने किया खिलवाड़ : युकां

punjabkesari.in Monday, Sep 17, 2018 - 09:54 PM (IST)

चम्बा: देश में जो हालत मोदी सरकार की साढ़े 4 वर्षों में हुई है, वही हालत प्रदेश की जयराम सरकार की महज 8 माह के दौरान हो गई है। दोनों सरकारों ने अपना विश्वास पूरी तरह से खो दिया है। यह बात प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने चम्बा में जिला के युवा कांगे्रसी पदाधिकारियों व कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि देश के युवाओं की भावनाओं के साथ मोदी ने खिलवाड़ किया है। हर वर्ष 1 करोड़ नौकरियां देने का वायदा देश के बेरोजगारों से किया गया था लेकिन सत्ता पर काबिज होने के बाद नोटबंदी करके रोजगार के जुटे लोगों को बेरोजगार कर दिया गया। ठाकुर ने कहा कि यही हालत प्रदेश की जयराम सरकार की है।
PunjabKesari
राज्य को बाहरी लोगों के हाथों बिकने नहीं दिया जाएगा
उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार के नाम पर नौकरशाही का राज चला हुआ है। प्रदेश की जनता अब अपने उस निर्णय पर पछता रही है जिसमें उसने भाजपा को राज्य की सत्ता की बागडोर सौंपने का निर्णय लिया था। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राज्य को बाहरी लोगों के हाथों बिकने नहीं दिया जाएगा, साथ ही प्रदेश में अगर किसी भी जनविरोधी निर्णय को लागू करवाने का जयराम सरकार ने फैसला लिया तो युवा कांग्रेस उस फैसले को रद्द करने के लिए सड़कों पर सरकार के खिलाफ उतरने से गुरेज नहीं करेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News