Chamba: 77 सड़कों को यातायात के लिए किया बहाल, 18 अभी भी बंद

punjabkesari.in Friday, Aug 02, 2024 - 12:46 PM (IST)

चम्बा। हिमाचल में मौसम का कहर अभी जारी है। बता दें कि तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह सड़कें ध्वस्त हो गई हैं। कुछ स्थानों पर मकान व वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इससे काफी नुक्सान हुआ है। राहत की बात यह है कि अब तक कोई जानमाल का नुक्सान नहीं हुआ है। बुधवार रात को जिला भर में काफी बारिश हुई है। तेज बारिश के कारण 95 सड़कें यातायात के लिए प्रभावित हुई हैं। इसमें पठानकोट- चम्बा भरमौर एन.एच., चम्बा किलाट मार्ग वचम्बा-बुवाड़ी वाया जोत मार्ग भी शामिल हैं।

हालांकि बौरकर शाम तक लोक निर्माण विभाग व एन. एच. ने 77 मार्गों को यातायात के लिए बहाल कर दिया है लेकिन 18 सड़कें अभी भी बंद पड़ी हुई हैं। इसमें भटियाल में सर्वाधिक 8 सड़कें अवरुद्ध हैं। इसके अलावा तोसा में 5, भरमौर में 3 और सलूणी में 2 मार्ग बाधित हैं। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी सड़कों को बहाल करने में जुटे हुए हैं। बारिश होने से जिलावासियों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं यह बारिश फसलों के लिए भी काफी फायदेमंद है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी मौसम खराब होने का अनुमान है। इस दौरान तेज बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Himachal: लोअर भदसाली में मां-बेटी लापता, मामला दर्ज

मुख्य मार्गों की स्थिति

चम्बा-बैरागढ़ किलाड़ मार्ग यातायात के लिए बंद है। खराब मौसम के चलते इस मार्ग पर निगम की बस को भी कहीं भेजा गया। पठानकोट चम्बा भरमौर एन एच सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rahul Rana

Related News