Una: छैत्रां के रितिश भारतीय सेना में बतौर लैफ्टिनैंट देंगे संवाएं

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2024 - 05:56 PM (IST)

टाहलीवाल (गौतम): हरोली क्षेत्र के अंतर्गत छैत्रां निवासी रितिश की भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर तैनाती होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री व पंचायत प्रधान छैत्रां विकास सिंह विक्की ने रितिश की इस उपलब्धि पर अभिभावकों को बधाई दी है। रितिश ने जमा-2 तक की शिक्षा एसडी स्कूल संतोषगढ़ से प्राप्त करने के उपरांत एनआईटी हमीरपुर से बी टैक की। उसके उपरांत सितम्बर 2023 में इलाहाबाद में लैफ्टिनैंट रैंक के लिए चयनित होने के बाद चेन्नई में एक साल के लिए ट्रेनिंग पर चले गए। अब ट्रेनिंग पूरी होने के उपरांत रितेश लैफ्टिनैंट बनकर अपने निवास स्थान छैत्रां लौटे हैं। रितेश ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने दादा जोगिंदर लाल, प्रधानाचार्या आरपी शर्मा व कर्नल दिगम्बर सिंह को दिया है। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News