चोरों ने दिनदहाड़े तोड़े घर के ताले, लाखों के गहने व नकदी पर किया हाथ साफ

punjabkesari.in Friday, Aug 30, 2019 - 10:31 PM (IST)

नालागढ़: सोलन जिला के नालागढ़ उपमंडल की हिमुडा कालोनी में एक घर से चोर दिनदहाड़े लाखों रुपए के गहने लेकर रफूचक्कर हो गए। जिस समय चोरी को अंजाम दिया गया उस समय घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे। चोर घर से 2.70 लाख रुपए के गहने व 15,000 की नकदी ले गए हैं। ताले टूटे देख घर में रहने वाले लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हिमुडा कालोनी के राजकुमार व उसकी पत्नी दीपा मेहता काम पर गए थे। करीब 1 बजे जब स्कूल से दीपा मेहता वापस घर लौटी तो मेन दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ पाया। जब अंदर जाकर देखा तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना नालागढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची।

अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है ताकि चोरों का कोई सुराग मिल सके। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना नालागढ़ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी नालागढ़ राज कुमार ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News