Una: दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता! मृतका की मां की शिकायत पर पति समेत 5 पर केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Apr 29, 2026 - 11:56 AM (IST)

ऊना/टाहलीवाल (सुरेंद्र/गौतम): ऊना जिले के बाथू क्षेत्र में नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के 5 लोगों के खिलाफ  केस दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान शिवानी ठाकुर के रूप में हुई है, जिसने 25 अप्रैल को पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। मृतका की मां इंदुबाला की शिकायत पर टाहलीवाल पुलिस ने पति हनी कुमार समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

मृतका की मां इंदुबाला के अनुसार उसकी बेटी शिवानी की शादी 12 नवम्बर 2025 को बाथू निवासी हनी कुमार के साथ हुई थी। इंदुबाला ने आरोप लगाया है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बेटी को कम दहेज लाने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे थे। इंदुबाला के अनुसार शिवानी को उसके पति के अलावा सास, ननद, ननदोई और देवर लगातार परेशान कर रहे थे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर उसने ऐसा खौफनाक कदम उठाया। 

एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News