चंबा में भूस्खलन की चपेट में आई कार, महिला का शव बरामद, 3 लापता

punjabkesari.in Monday, Jul 19, 2021 - 04:57 PM (IST)

चम्बा (ब्यूरो) : चंबा भरमौर राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर गैहरा के समीप पहाड़ी से आए मलबे की चपेट में आकर कार सीधे रावी नदी में गिर गई। गाड़ी में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार नंबर एचपी 01सी 1323 अनियंत्रित होकर नदी में गिरी है। पहाड़ी से भारी भरकम पत्थर व मलबा गिरने के कारण मार्ग पर आवाजाही भी बंद हो गई है। मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम लग गया है। 57  वर्षीय कल्यानो पुत्र फरंगु निवासी गांव चुकरासा डाक घर व सब तहसील धरवाला जिला चंबा, 55 वर्षीय सुभद्रा देवी पत्नी कल्यानो और 28 वर्षीय तेज नाथ पुत्र कल्यानो नदी में बह गए हैं। तेज नाथ कार ड्राइव कर रहा था। पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच गया है व नदी में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। अभी कार का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 
PunjabKesari
वहीं दूसरी ओर चंबा-सुंडला सड़क मार्ग पर देर रात को एक आल्टो कार एचपी 73 9059 दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से उसमें सवार चालक की मृत्यु हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हितेश सिंह पुत्र जीत सिंह गांव अललूण डाकघर द्रेकडी तहसील सलूणी रविवार देर रात को कार में चंबा से घर की तरफ आ रहा था तो कोटी पुल के पास अचानक उसकी कार अनियंत्रित होकर लगभग चार सौ फुट नीचे जा गिरी। हादसे में कार में सवार चालक हितेश सिंह (28) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने हितेश सिंह का शव बरामद कर लिया है। परंतु अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कार कितने व्यक्ति सवार थे। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम हेतु मेडिकल काॅलेज चंबा ले जाया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Related News