Solan : आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं के 15 पदों पर भर्ती, 11 सितंबर तक करें आवेदन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 06:02 PM (IST)

Solan News : बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के 04 पद तथा आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 11 पद पर भर्ती के लिए 17 सितम्बर, 2026 को बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर में साक्षात्कार प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मपुर ने दी। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त कसौली की ग्राम पंचायत कसौली गढ़खल के आंगनवाड़ी केन्द्र बाजार गढखल, आंगनवाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत गुल्हाडी के आंगनवाड़ी केन्द्र थडे का ठाकुरद्वारा, आंगनवाड़ी वृत्त चण्डी की ग्राम पंचायत बुघार कनैता के आंगनवाड़ी केन्द्र ठिम्बर तथा आंगनवाड़ी वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत कोटी नाम्ब के आंगनवाड़ी केन्द्र कोटी के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक भरे जाएंगे।

अधिकारी ने कहा कि आंगनवाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के आंगनवाड़ी केन्द्र ओडा, आंगनवाड़ी वृत्त मसूलखाना की ग्राम पंचायत नाहरी के आंगनवाड़ी केन्द्र मध्याना, आंगनवाड़ी वृत्त जाबली की ग्राम पंचायत सनवारा के आंगनवाड़ी केन्द्र मंगोटी मोड, आंगनवाड़ी वृत्त परवाणू की नगर परिषद परवाणू के आंगनवाड़ी वृत्त सैक्टर-2(1), आंगनवाड़ी वृत्त परवाणू की ग्राम पंचायत टकसाल के आंगनवाड़ी वृत्त टकसाल-2, आंगनवाड़ी वृत्त धर्मपुर की ग्राम पंचायत धर्मपुर के आंगनवाड़ी केन्द्र सिहारडी चमारा, आंगनवाड़ी वृत्त कसौली की ग्राम पंचायत चामिया के आंगनवाड़ी केन्द्र चामिया, आंगनवाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत कोट के आंगनवाड़ी केन्द्र घडसी कुकाणा, आंगनवाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत कृष्णगढ़ के आंगनवाड़ी केन्द्र नेरी, आंगनवाड़ी वृत्त कृष्णगढ़ की ग्राम पंचायत जगजीतनगर के आंगनवाड़ी केन्द्र निचला बडोह तथा आंगनवाड़ी वृत्त गोयला की ग्राम पंचायत घडसी के आंगनवाड़ी केन्द्र घडसी ब्राहम्णा के लिए आंगनवाड़ी सहायिकाओं के एक-एक भरे जाएंगे। उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार सादे कागज़ पर समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी सोलन के कार्यालय में 11 सितम्बर, 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए आयु 

अधिकारी ने कहा कि उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी साहयिकाओं के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष उत्तीर्ण होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इन पदों के लिए उम्मीदवार के परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस संबंध में उम्मीदवार को तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने कहा कि आवेदक को आवेदन पत्र के साथ आयु, उच्च शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांग, विधवा, स्टेट होम अथवा बालिका आश्रम के इनमेट्स, अनाथ, असहाय एवं परित्यक्ता, तलाकशुदा, जिनके पति पिछले 07 वर्षों से लापता हो, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र संलग्न करना चाहिए। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के दिन इन सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियां भी अपने साथ लानी होगी।
 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News