मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, कभी नहीं होंगे सफल : जगत सिंह नेगी

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 09:49 PM (IST)

शिमला (भूपिन्द्र): राजस्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जगत सिंह नेगी व टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी ने विपक्षी दल भाजपा पर करारा हमला बोला है। शुक्रवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में जगत सिंह नेगी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष अनैतिक काम में लगे हैं। धन-बल का प्रयोग करके व ईडी लगाकर प्रदेश सरकार को गिराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन हिमाचल में अन्य राज्यों वाली इस गंदी राजनीति में वह कभी भी सफल नहीं होंगे। जगत सिंह नेगी ने कहा कि वे कांग्रेस के बागी विधायकों के संपर्क में नहीं हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है तथा अब कानूनन विधानसभा से उनकी सदस्यता रद्द हो गई है। ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि उन्हें पार्टी ने मंडी लोकसभा क्षेत्र से जिता कर भेजा है तथा पार्टी अध्यक्ष भी बनाया है। उन्हें पूरा सम्मान दिया है। इससे अधिक क्या लेना। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा को लेकर उन्होंने कहा कि यह बड़ा मामला नहीं है। हम भी चाहते हैं कि उनकी उचित स्थान पर प्रतिमा लगे।
PunjabKesari

कांग्रेस विधायक एकजुट, भाजपा का षड्यंत्र हुआ विफल : राजेश धर्माणी
टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी ने भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक एकजुट हैं तथा प्रदेश सरकार अपना 5 वर्ष का कार्यकाल पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का षड्यंत्र विफल हो गया है तथा उसका ऑप्रेशन लोटस भी फ्लॉप हो गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं में छुटपुट नाराजगी होती रहती है, लेकिन उसे दूर कर दिया गया है। पार्टी व सीएम से कोई भी नाराज नहीं है। उन्होंने कहा कि आज की डेट में 6 बागी विधायक विधानसभा के सदस्य नहीं हैं।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News