परवाणु में पुलिस की दबिश, जाली मार्का लगाकर गैस चूल्हे बेचने वाली कंपनी का पर्दाफाश

punjabkesari.in Wednesday, Apr 07, 2021 - 08:56 PM (IST)

परवाणु (राजीव): शहर के सैक्टर एक स्थित चूल्हे बनाने वाली एक फैक्टरी में रेड डालकर पुलिस ने लाखों रुपए का नकली माल बरामद किया है। उक्त फैक्टरी में नामी कंपनियों से मिलते-जुलते नाम व नकली मार्का लगाकर गैस चूल्हे तैयार किए जा रहे थे। इसकी भनक एक ब्रांडेड कंपनी के अधिकारियों को लगी थी। कंपनी अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना परवाणु में स्पीड सर्च सिक्योरिटी के अधिकारी हरविन्द्र सिंह सिद्धू निवासी जोड़ा शतरा जिला गुरदासपुर पंजाब की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। कंपनी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें यह अधिकार प्राप्त है कि हैवेल्स, प्रैस्टीज व सूर्या से मिलते-जुलते नाम से नकली मार्का लगाकर होम अप्लायंसिस बनाने एवं बेचने वालों के खिलाफ  पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कानूनी कार्रवाई करवाएं।

उन्हें गुप्त सूत्रों से पता चला था कि सैक्टर एक में स्थित एक कंपनी का मालिक हैवेल्स, सूर्या व प्रैस्टीज से मिलते-जुलते नाम से नकली मार्का लगाकर गैस चूल्हे अपनी फैक्टरी में तैयार करके सप्लाई का कार्य करता है। इससे कंपनी एवं सरकार को आर्थिक नुक्सान हो रहा है। कंपनी अधिकारियों की शिकायत पर जब उक्त फैक्टरी में पुलिस ने रेड डाली तो वहां पर बड़ी मात्रा में उक्त ब्रांड से मिलते-जुलते नाम व नकली मार्का लगे गैस चूल्हे बरामद हुए। इस दौरान फैक्टरी मालिक वहां से बरामद गैस चूल्हों व स्टीकर के बारे में कोई कागजात पेश न कर सका। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News