हिमाचल में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, बुल्गारिया के नागरिक की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 27, 2026 - 11:23 AM (IST)

धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में खनियारा स्थित 'राइजिंग स्टार पीक' के पास पैराग्लाइडिंग के दौरान दुर्घटना में 47 वर्षीय बुल्गारियाई नागरिक की मौत हो गई, जबकि ब्रिटेन का एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दोनों विदेशी नागरिकों ने रविवार को बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल से अलग-अलग उड़ान भरी थी और उड़ान के दौरान उन्हें खराब मौसम का सामना करना पड़ा।

बुल्गारिया के नागरिक मैक्सिम वैलेंटिनोविच गैवरिलिचेंको सात अक्टूबर को पर्यटक वीजा पर भारत आए थे। उनके साथी, ब्रिटेन के नागरिक स्टीफन एंटनी पुर्डी (63) को सुरक्षित बचा लिया गया और उन्हें कोई चोट नहीं आई। दोनों की तलाश में कई एजेंसियों ने रातभर अभियान चलाया, जो सोमवार को समाप्त हुआ। गैवरिलिचेंको का शव पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला के जोनल अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कुलभूषण वर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जाएगी। इस बीच, प्रशासन ने बीड़-बिलिंग पैराग्लाइडिंग स्थल पर अकेले पैराग्लाइडिंग करने की गतिविधियों को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। इस फैसले के खिलाफ देशी और विदेशी पैराग्लाइडर ने विरोध जताया और इसे लागू करने के लिए स्पष्ट तकनीकी कारण बताने की मांग की। 

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News