शादी में मिलनी रस्म के दौरान कर दी फायरिंग, दुल्हन का चाचा घायल
punjabkesari.in Tuesday, Jun 27, 2023 - 06:43 PM (IST)

देहरा (राजीव): देहरा के अंतर्गत आने वाले गांव लग बलियाना में एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग में वधू पक्ष का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार गांव लग बलियाना में सोमवार रात को बारात आई थी। घर से थोड़ी दूरी पर मिलनी की रस्म के दौरान लड़की के 18 वर्षीय भाई ने अपने पिता की लाइसैंसी बंदूक से हवा में फायर करने के बाद दूसरे फायर के लिए कारतूस भरा। इसी दौरान उसका पांव फिसलने से गलती से बंदूक का ट्रिगर दब गया और बंदूक से निकले छर्रे उसके पिता के चचेरे भाई के कंधे में लग गए।
छर्रे लगने से सुरेश कुमार (43) निवासी लग बलियाना घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए तुरंत सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां से उसे पहले टांडा मेडिकल काॅलेज और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। डीएसपी देहरा अनिल कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बंदूक को कब्जे में ले लिया है। मंगलवार को धर्मशाला से आई फोरैंसिक टीम ने घटनास्थल का दौरा कर साक्ष्य जुटाए हैं। आगामी कार्रवाई जारी है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here