मैहला व चम्बा में बी.पी.एल. सूची से हटाए 197 अपात्र परिवार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 06, 2021 - 05:01 PM (IST)

चम्बा (ब्यूरो): बी.पी.एल. सूची से अपात्रों को हटाए जाने के लिए शुरू की गई पात्रता रखने की समीक्षा के तहत अब तक विकास खण्ड चम्बा व मैहला में 197 परिवारों को बी.पी.एल. सूची से हटाया जा चुका है। चम्बा के एस.डी.एम. शिवम प्रताप सिंह ने बताया कि बी.पी.एल. सूची में शामिल परिवारों में उनकी पात्रता रखने की समीक्षा सुनवाई के दौरान अपात्र पाए विकास खण्ड मैहला व चम्बा के 87 परिवारों के नाम हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यालय द्वारा जारी समन के पंचायत संबंधित पंचायतों द्वारा 110 परिवारों के नाम ग्राम सभा से काट दिए है। विकास खण्ड मैहला व चम्बा की अन्य पंचायतों की समीक्षा सुनवाई की कार्यवाही अभी जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kaku Chauhan

Recommended News

Related News