नाचन ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित, पवन ठाकुर के निशाने पर रही BJP

Saturday, Apr 20, 2019 - 12:31 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश सैनी) : नाचन ब्लॉक कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को धनोटू में आयोजित हुई। बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथी शिरकत की। इस मौके पर बूथ स्तर पर कमेटियों को मजबूत करने कार्यक्रमों की रुपरेखा की समीक्षा की गई। बैठक में यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी व कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर व राधा स्वामी सत्संग पर की गई आपतिजनक टिप्पणी पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। पवन ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस अशोभनीय टिप्पणी के बाद सब भाजपा अध्यक्ष का भाषण सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो भाजपा इसे कट पेस्ट करार देकर झूठ साबित करने लगी। लेकिन चुनाव आयोग की जांच में भाषण सही पाया गया।

जिसके बाद भाजपा अध्यक्ष 48 घंटे चुनाव प्रचार करने का प्रतिबंध लगा है। लेकिन यह नाकाफी है कांग्रेस ने पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा अध्यक्ष पर बैन लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पर टिप्पणी करने के साथ-साथ राधा स्वामी सतसंग जो समाज को जोड़ने और कुरितियों के खिलाफ कार्य कर रही है पर कटाक्ष कर पूरे प्रदेश को शर्मसार किया गया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया है कि वह बूथ पर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए एकजुटता से कार्य करें और भाजपा की ओच्छी हरकतों का जनता में पर्दाफाश करें।

इस अवसर पर जिला महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता ब्रहमदास चौहान, पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह कौशल, पूर्व विधायक टेक चंद डोगरा, हरि सिंह ठाकुर, प्रेम लाल गुड्डू, हेमराज आजाद, हेमचंद शर्मा, केसरी लाल, दलीप सिंह, प्रेम लाल, सुरेंद्र शर्मा, विवेक कुमार, प्रताप राणा, नरेश कुमार, चिंत राम, संजू डोगरा, तारा चन्द, उपेन्द्र ठाकुर, टिकेंद्र राणा, चिंत राम शर्मा, सिधू राम व पीताम्बर लाल सहित अनेक सदस्य मौजुद रहें।

 

kirti