सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी भाजपा : जयराम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 27, 2024 - 09:42 PM (IST)

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर विपक्षी दल भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन की जीत होने से सत्ताधारी दल कांग्रेस के सभी सियासी समीकरण बिगड़ गए हैं। इसी कड़ी के तहत अब विपक्ष की तरफ से बुधवार को सदन में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में इसकी जानकारी दी। यानी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार को बुधवार को अग्नि परीक्षा के दौर से गुजरना पड़ेगा। ऐसे में यदि कांग्रेस के कुछ और विधायकों ने पाला बदला तो प्रदेश में भाजपा की सरकार बन सकती है। इसके लिए भाजपा की अगली रणनीति पर सबकी नजरें टिकी हैं। वहीं प्रदेश में दिनभर चले पूरे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस हाईकमान ने भी सत्ता-संगठन से पूरा अपडेट लिया है और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ ही मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष आगामी रणनीति में जुट गए हैं। इसी कड़ी में राज्यसभा के लिए हुए मतदान के बाद सत्ता-संगठन में बैठकों का दौर शुरू हो गया था, जो देर रात तक चलता रहा।

विधायकों के साथ बैठक, रखी जा रही पूरी नजर
6 पार्टी विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग किए जाने के बाद कांग्रेस अपने अन्य विधायकों पर पूरी नजर बनाए हुए है। सभी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री द्वारा भी बैठक की गई, साथ ही चुनावी परिणाम के बाद किस तरह से अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना है, उस की रणनीति तैयार की जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस ने राज्यसभा सीट के लिए की थी सोनिया गांधी की पैरवी
प्रदेश कांग्रेस ने हिमाचल से राज्यसभा सीट के लिए पार्टी की पूर्व राष्टीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रत्याशी बनाए जाने की पैरवी की थी। इस संबंध में पार्टी नेता दिल्ली भी पहुंचे थे। हालांकि अंतिम चरण में कांग्रेस हाईकमान ने अभिषेक मनु सिंघवी का पार्टी प्रत्याशी बनाया था। ऐसे में यदि सोनिया या प्रिंयका गांधी चुनाव लड़ती तो एक बड़ा झटका प्रदेश में कांग्रेस को लग सकता था।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News