कुल्लू के ढालपुर में 14 जून को होगी भाजपा की रैली, जेपी नड्डा करेंगे संबोधित

punjabkesari.in Saturday, Jun 03, 2023 - 12:14 AM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो): जिला भाजपा पदाधिकारियों की बैठक जिला परिषद सभागार भवन में हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन का विशेष मार्गदर्शन मिला। जयराम ठाकुर ने कहा कि 14 जून को ढालपुर के रथ मैदान में भाजपा की रैली होगी, जिसे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से इस रैली में भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में रैली की तैयारियों व प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को 2024 के लोकसभा चुनावों के दृष्टिगत कमर कसने को कहा। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस सरकार में सभी विकास कार्य ठप्प हो गए हैं तथा विकास की गति पूर्णतया रुक गई है। यह सरकार छल करके सत्ता में आई है और अब गारंटियों के नाम पर प्रदेश की जनता से छल कर रही है। 
PunjabKesari

संगठन की मजबूत के लिए पदाधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण टिप्स
प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि प्रदेश के 7800 बूथों पर बूथ सशक्तिकरण का कार्य 10 जून तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। इससे पहले पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष व जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा ने संगठन मंत्री का शॉल व टोपी पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मंडी संसदीय क्षेत्र के प्रभारी राकेश जम्वाल, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार, पूर्व विधायक महेश्वर सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, संसदीय क्षेत्र के विस्तारक सुरेश शर्मा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अमित सूद, जिला कुल्लू के प्रभारी बिहारी लाल शर्मा, भाजपा नेता नरोतम ठाकुर, सभी मंडलों के अध्यक्ष व महामंत्री, सभी मोर्चों व प्रकोष्ठों के अध्यक्ष व महामंत्री, प्रदेश व जिला पदाधिकारी तथा कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News