भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया रिज मैदान का जायजा

punjabkesari.in Thursday, Dec 24, 2020 - 04:35 PM (IST)

शिमला (योगराज) : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा स्थल का रिज मैदान शिमला पर जायजा लिया साथ ही उन्होंने रिज पर चलते अन्य विकास कार्यों का भी जायजा लिया। इस उपलक्ष पर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि 25 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन है और जिस प्रकार से रिज मैदान पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा बनी है यह समस्त देशवासियों के लिए गर्व की बात है। सुशासन दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम गैटी थिएटर रिज मैदान पर होने जा रहा है और भाजपा इस कार्यक्रम को बूथ स्तर पर मनाने जा रही है कुल मिलाकर यह कार्यक्रम 7792 पर होगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से अटल जी के विचार घर घर तक पहुंचाए जाएंगे।

उन्होंने कहा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म-जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 9 करोड़ अन्नदाताओं के बैंक खातों में 18,000 करोड़ की राशि हस्तान्तरित करेंगे एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। इस दिन युवा मोर्चा द्वारा रिज मैदान पर रक्त दान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, प्रदेश सचिव पायल वैद्या, कुसुम सदरेट, सीमा ठाकुर, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा, शिमला महापौर सत्या कौंडल, गगन लखनपाल, सुनील धर उपस्थित रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News