लोकसभा चुनावों में कांग्रेस की महिलाओं से झूठे वायदे करने की तैयारी : राजीव बिंदल

punjabkesari.in Friday, Mar 08, 2024 - 10:03 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह लोकसभा चुनावों में महिलाओं से झूठे वायदे कर उन्हें गुमराह करने की तैयारी में है लेकिन प्रदेश की महिलाएं शिक्षित हैं और अब वे उसके बहकावे में नहीं आएंगी। शिमला से जारी बयान में डाॅ. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पिछले 70 वर्षों से झूठ बोलती आई है। गत विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने केवल झूठे वायदे व झूठी गारंटियां देकर बहनों का वोट बटोरा।

सीएम के 1500 रुपए के नारे पर कसा तंज
राजीव बिंदल ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के 1500 रुपए के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपए की झूठी गारंटी दी तथा घर-घर जाकर फार्म भरवाए तथा आज तक महिलाओं को दिया कुछ नहीं। इसी प्रकार अब लोकसभा चुनाव करीब देखकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को 1500 रुपए की गारंटी याद आई तथा इसके लिए सरकार ने फार्म छपवा दिए हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेसी विधानसभा चुनावों की तरह यह फार्म लेकर घर-घर जाएंगे तथा बहनों को फिर से बरगलाने का प्रयास करेंगे, जिसमें अब वे सफल नहीं होंगे।

केंद्र सरकार ने महिला दिवस पर देश की समस्त बहनों को दिया तोहफा
राजीव बिंदल ने कहा कि केंद्र सरकार ने घरेलू गैस सिलैंडर के दाम 100 रुपए घटाकर देश की सभी बहनों को महिला दिवस का तोहफा दिया है, साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत दिए जाने वाले सिलैंडर की सबसिडी को 3 वर्ष बढ़ाने की घोषणा की है। इसके अलावा बहनों को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण, 40 करोड़ पक्के घर और 11 करोड़ शौचालय आदि ऐसे कई निर्णय हैं, जिससे महिलाओं को लाभ होगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News