भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP Nadda ने अटकलों पर लगाया विराम, बोले-मैं नहीं लड़ूंगा आगामी लोकसभा चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Oct 24, 2023 - 11:11 PM (IST)

बिलासपुर (विशाल): भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आने वाले लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर उठ रही अटकलों को विराम लगा दिया है। मंगलवार को बिलासपुर परिधि गृह में पत्रकार वार्ता करते हुए नड्डा ने कहा कि वह आने वाला लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। लोगों में उठी ऐसी चर्चाओं पर विराम लगना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका कार्य संगठन को और अधिक मजबूत करना व और आगे बढ़ाना है। भाजपा 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत से जीत कर आगे बढ़ेगी। 

जेपी नड्डा ने कहा कि वह 26 अक्तूबर को मिजोरम के दौरे पर निकलेंगे। वहीं बिलासपुर एम्स पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बिलासपुर का एम्स संस्थान अन्य राज्यों की तुलना में अधिक तेजी से उन्नति कर रहा है। एम्स के अधिकारियों से उन्होंने चर्चा की है। एम्स में जरूरी उपकरणों को पूरा करने के लिए प्रपोजल बन कर तैयार है जिस पर लगभग 35 करोड़ खर्च होने का अनुमान है। इस प्रपोजल को शीघ्र ही केंद्र सरकार से मंजूर करवाया जाएगा। वहीं एम्स में मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों की रात्रि ठहराव की समस्या को दूर करने के लिए 300 बिस्तर वाली सरायं तैयार की जाएंगी। जिस पर लगभग 39 करोड़ व्यय होने की संभावना है। यहां पर वर्तमान में ओपीडी व आईपीडी में मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है।

जेपी नड्डा ने कहा कि बिलासपुर एम्स के विस्तार के लिए और अधिक भूमि की जरूरत महसूस होने लगी है। इस मुद्दे को प्रदेश सरकार एवं केंद्र से उठाया जाएगा। इस अवसर पर बिलासपुर सदर विधायक त्रिलोक जम्वाल, विधायक रणधीर शर्मा, विधायक जेआर कटवाल, पुरुषोत्तम शर्मा व सह मीडिया प्रभारी स्वदेश ठाकुर मौजूद रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News