काम करने वालों का दें साथ, आराम करने वालों को भेजें घर : जेपी नड्डा

punjabkesari.in Sunday, Dec 05, 2021 - 10:50 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): एम्स बिलासपुर की ओपीडी का उद्घाटन करनके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 30 मिनट भाषण दिया। इस दौरान वह कई उदाहरण देकर लोगों को यह बताने का प्रयास करते रहे कि भाजपा ही विकास करवा सकती है जबकि कांग्रेस केवल राजनीति ही करती है। उन्होंने उपस्थित लोगों से यह भी पूछा कि भाजपा शासनकाल से पहले क्या उन्होंने कभी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री या फिर सूचना प्रसारण मंत्री को बिलासपुर में देखा था।

कांग्रेसी आते हैं एक बार और धाम खाते हैं चार बार

उन्होंने यहां तक कहा कि कांग्रेसी आते हैं एक बार और धाम खाते हैं चार बार। उन्होंने इस बहाने यह जताने का प्रयास किया कि कांग्रेसी एक काम को करेंगे तो उसे 4 बार गिनाएंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेसियों ने केवल राजनीति ही की है। पहले की सरकारों के नीति निर्धारकों में नीयत ही नहीं थी। उन्होंने प्रदेश की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि एक जागृत समाज बनिए। उन्होंने कहा कि आपके लिए, प्रदेश के लिए और देश के लिए काम करने वालों का साथ दीजिए और काम नहीं करने वालों को घर में आराम करने के लिए भेज दीजिए।

अगला चुनाव जयराम के नेतृत्व में लड़ने का दिया संदेश

नड्डा के इस भाषण से साफ झलक रहा था कि अपने गृह राज्य के उपचुनाव में मिली हार की टीस को नड्डा भुला नहीं पा रहे हैं और इसलिए वे आने वाले समय में भाजपा के पक्ष में अभी से समर्थन जुटाने लगे हैं। वहीं इस कार्यक्रम के बहाने नड्डा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की यह कहकर पीठ थपथपा गए कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने इशारों में यह संदेश दिया कि अगला चुनाव जयराम ठाकुर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News