भाजपा महिला मोर्चा झंडूता की मीडिया प्रभारी सीमा चंदेल ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है वजह

punjabkesari.in Tuesday, Mar 29, 2022 - 06:11 PM (IST)

बिलासपुर (मुकेश गौतम): बिलासपुर में देव भूमि संगठन एवं सवर्ण समाज की ओर से अपनी मांगों को लेकर शुरू किया गया क्रमिक अनशन 5वें दिन में प्रवेश कर गया है। इस क्रमिक अनशन के चलते प्रदेश सरकार के रवैये से खफा झंडूता भाजपा महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी सीमा चंदेल ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार ने एक तरफ पहले सवर्ण समाज को सवर्ण आयोग बनाने का लिखित आश्वासन दिया और बाद में अपने वायदे से मुकर गई, जिससे सवर्ण समाज में प्रदेश सरकार के रवैये के प्रति भारी रोष है।
PunjabKesari, Strike Image

उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर झूठ बोलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सवर्ण समाज की अनदेखी कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने सवर्ण समाज से अपने हकों के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने सवर्ण समाज के प्रमुख नेता रूमित ठाकुर, मदन व दीपक चैहान सहित अन्य नेताओं की गिरफ्तारी पर रोष जताया। इस अवसर पर सवर्ण समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चंदेल सहित अन्य प्रमुख नेताओं अन्य प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News