हरोली में BJP ने निकाली CAA के समर्थन में रैली, कहा-कुछेक राजनीतिक पार्टियों कर रही लोगों को गुमराह

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 03:17 PM (IST)

हरोली (दत्ता) : विधानसभा हरोली मुख्यालय पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सीएए के समर्थन में रैली निकाली। राज्य उद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो.राम कुमार की अगुवाई में शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं ने सी ए ए के समर्थन में हाथों में स्लोगन लिखित पट्टिकाएं उठाते हुए रैली निकाली। पार्टी कार्यालय से लेकर मुख्य बाजार से होते हुए रैली मिनी सचिवालय तक आयोजित की गई।

मिनी सचिवालय प्रांगण में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रो.राम कुमार ने बताया कि 1 से 15 जनवरी तक ऐसी जागरूकता रैलियो का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को सही जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछेक राजनीतिक पार्टियों की ओर से लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे किसी की नागरिकता को कोई नुकसान नही होगा, बल्कि कुछ देशों से आए शरणार्थियों को देश की नागरिकता देने का प्रावधान है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को घर घर तक इसकी जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Simpy Khanna

Recommended News

Related News