भाजपा कांग्रेस दोनों दल जताने लगे जीते हुए प्रतिनिधियों पर अपने-अपने दावे

punjabkesari.in Monday, Jan 18, 2021 - 03:06 PM (IST)

शिमला : हिमाचल की 3583 पंचायतों में से प्रथम चरण में 1228 पंचायतों का चुनाव हो चुका है। प्रथम चरण के मतदान के बाद चुनावी परिणाम सामने आ चुके है। चुनावी परिणामों के आने के बाद भाजपा व कांग्रेस पार्टी दोनों ने नए बने प्रधानों व उपप्रधानों पर अपनी अपनी दावेदारी ठोक दी है। ऐसा पहली बार नही है कि दोनों दल पंचायत चुनावों पर अपने अपने दावे ठोक रहे हैं। इससे पहले भी ये सियासी अंकगणित देखने को मिलता रहा है। 

भाजपा ने प्रदेश में हुए प्रथम चरण के चुनावों में 73 फीसदी से ज्यादा प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच जीतकर आए है। हिमाचल में 1128 प्रधानों में से 904 सीटों पर भाजपा के प्रतिनिधि जीते है। ये दावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में पेश किया है। सुरेश कश्यप ने आने वाले चुनावों में भी भाजपा के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जाहिर की है। उन्होंने बताया कि जनता ने प्रदेश सरकार की नीतियों व विकासकार्यों पर मोहर लगाई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News