अनुराग के मंत्री बनने पर चहके ऊना के भाजपाई, लड्डू बांटकर मनाई खुशी

punjabkesari.in Friday, May 31, 2019 - 05:48 PM (IST)

ऊना (अमित): केंद्र सरकार में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर को वित्त एवं कार्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री बनाने पर ऊना में भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिलने के बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि अनुराग ठाकुर को वित्त विभाग मिलने से प्रदेश के आर्थिक हालातों में सुधार आएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News