कांग्रेस को सत्ता से बाहर करेगी जनता की भविष्यवाणी : नरेंद्र

punjabkesari.in Friday, Dec 09, 2016 - 12:19 AM (IST)

हमीरपुर: सुजानपुर के भाजपा विधायक नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि भाजपा आगामी विस चुनावों में 60 से ज्यादा सीटें जीतेगी, इसे ज्योतिषी की भविष्यवाणी न समझकर कांग्रेस नेता इस बात को प्रदेश की जनता की भविष्यवाणी समझें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने गत 4 वर्षों के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में खुद को ठगा हुआ महसूस किया है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 4 वर्षों तक अपनी कुर्सी बचाने के जुगाड़ में रहे और प्रदेश का दिवालिया निकाल दिया। 

कांग्रेस सरकार को आगामी विस चुनावों में प्रदेश की जनता उसका असली चेहरा दिखाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के मुखिया वीरभद्र सिंह ने जनता के विकास पर खर्च होने वाले पैसे को अपने छुटभैया नेताओं की ऐशपरस्ती पर खर्च किया है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विभिन्न निगमों-बोर्डों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की लंबी फौज बनाकर उन्हें विपक्ष के नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने के लिए रखा है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News