Bilaspur: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

punjabkesari.in Wednesday, Apr 22, 2026 - 04:17 PM (IST)

बिलासपुर (बंशीधर): सदर थाना क्षेत्र के कंदरौर में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में विशाल कुमार निवासी कंदरौर ने कहा कि गत रात को कंदरौर में एक स्कूटी को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी चालक विशाल ठाकुर (23) निवासी अमरपुर तहसील घुमारवीं सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। टक्कर मारने के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक विशाल चांदपुर में एक इलैक्ट्रिकल की दुकान में काम करता था तथा रात को कोठी में एक घर में एसी फिट करने के बाद अपनी स्कूटी पर घर के लिए रवाना हुआ था। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अज्ञात वाहन चालक की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News