हरियाणा निवासी महिला व पुरुष से 860 ग्राम चरस बरामद
punjabkesari.in Monday, Oct 17, 2022 - 09:57 PM (IST)

बिलासपुर (संतोष): बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत सोमवार को बिलासपुर पुलिस ने टैक्सी सवार हरियाणा निवासी 2 लोगों से चरस पकड़ी है। आरोपी इस चरस को कुल्लू से अम्बाला में अवैध रूप से बेचने के लिए ले जा रहे थे। बिलासपुर पुलिस की एस.आई.यू. टीम ने इस मामले में एक पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया है। टैक्सी में सवार आरोपी इसे कुल्लू से अंबाला ले जा रहे थे लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के चलते ये लोग पकड़े गए। जानकारी के अनुसार दिन के समय एस.आई.यू. टीम ने घागस पुल में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान पुलिस आते-जाते वाहनों को रोककर चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक टैक्सी आई जिसेे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार इस टैक्सी में एक पुरुष व एक महिला बैठे थे। पुलिस ने जब इस टैक्सी की तलाशी ली तो टैक्सी में बैठे लोगों के बैग में 860 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों की पहचान राजेंद्र (40)निवासी डाकघर अंबाला कैंट तहसील व जिला अम्बाला हरियाणा व सिमरन यादव (28) निवासी दी मंडी अम्बाला कैंट तहसील व जिला अंबाला कैंट हरियाणा के रूप में हुई है। डी.एस.पी. मुख्यालय राज कुमार ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस थाना सदर में एन.डी. एंड पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है कि चरस के साथ पकड़े आरोपियों द्वारा इस चरस की सप्लाई आगे किसे पहुंचानी थी तथा ये लोग कब से इस धंधे में संलिप्त हैं।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Etawah News: झारखंड जा रही 1.20 करोड़ रुपए की शराब को पुलिस ने पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

जिनपिंग का सेना को आदेश- चीन की रक्षा के लिए सीमाओं पर बन जाएं ‘फौलादी ताकत''

Kalashtami: आज आपका हर दुख हरेंगे बाबा भैरव, जानें कैसे

कार्यकारी अध्यक्ष के साथ सुप्रिया सुले एनसीपी केंद्रीय चुनाव समिति की प्रमुख भी बनीं, निभाएंगी ये बड़ी जिम्मेदारी