Bilaspur: मंडी के व्यक्ति से चरस बरामद, मामला दर्ज

punjabkesari.in Thursday, Oct 10, 2024 - 12:21 PM (IST)

हिमाचल डेस्क (राम सिंह): पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सलापड़ पुल के समीप सुबह लगभग 11.55 बजे एक व्यक्ति से 402.12 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस जब क्षेत्र में गश्त पर थी तो एक व्यक्ति पुलिस को देखकर पीछे मुड़कर भागने लगा।

हैड कांस्टेबल ने उक्त व्यक्ति को आवाज देकर रोका और उससे पीछे मुड़ने का कारण पूछा। वह व्यक्ति पुलिस को कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। पुलिस ने जब उसके बैग को चैक किया तो उसमें चरस पाई गई।

आरोपी की पहचान सूरत राम पुत्र चकू राम गांव व डाकघर भनच्चान, तहसील टिकन, जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। डी. एस. पी. मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। 

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Jyoti M

Related News