भाखड़ा विस्थापितों ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

punjabkesari.in Monday, Dec 23, 2019 - 04:55 PM (IST)

बिलासपुर, (मुकेश): हिमाचल प्रदेश हाइकोर्ट के आदेशानुसार 23 दिसम्बर को बिलासपुर शहर भाखड़ा विस्थापितों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाने के आदेश पर सभी भाखड़ा विस्थापितों ने रौड़ा सैक्टर मैं सैंकड़ों की संख्या में इकट्ठा होकर शान्ति पूर्व तरीके से मुंह पर काली पट्टी बांधकर विरोध किया। इस विरोध-प्रदर्शन में काफी संख्या में विस्थापित शामिल हुए। भाखड़ा विस्थापितों को संबोधित करते हुए सर्वदलीय भाखड़ा विस्थापित समिति के महासचिव जयकुमार शर्मा ने कहा कि बिलासपुर में 345 घरों को तोडऩे के जो आदेश जारी हुए हैं उन्हें किसी भी हाल में बचाना है। उन्होंने कहा कि भाखड़ा विस्थापितों ने देश के लिए प्रदेश के लिए कुर्बानियां दी हैं और इनकी रक्षा करना सरकार का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि विस्थापितों के उत्थान के लिए सरकार को नीति बनानी होगी ताकि भाखड़ा विस्थापितों के साथ किसी तरह का अन्याय न हो।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News