दिन-दिहाड़े महिला का पर्स छीन भागा बाइक सवार

punjabkesari.in Thursday, Jul 20, 2017 - 01:40 AM (IST)

संतोषगढ़: बुधवार को नगर परिषद संतोषगढ़ के पुराने बस अड्डे के नजदीक एक अज्ञात बाइक सवार दिन-दिहाड़े महिला का पर्स छीनने कर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार खानपुर की महिला सुधा देवी पत्नी विजय कुमार नए बस स्टैंड से पुराने बस स्टैंड की तरफ जा रही थी कि पीछे से बाइक सवार एक युवक महिला का पर्स छीनकर भाग गया। यह घटना लगभग पौन 1 बजे के करीब हुई है। महिला ने काफी शोर मचाया पर बाइक सवार युवक भागने में सफल हो गया। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद संतोषगढ़ के सभी मार्गों पर लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज चैक करनी शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम संतोषगढ़ और एक टीम टाहलीवाल में जाकर तफ्तीश कर रही है। महिला द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उनके पर्स में 1500 रुपए, एक मोबाइल, एक नया सूट और आधार कार्ड इत्यादि दस्तावेज थे। एस.पी. अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News