Bilaspur: डोडा (जम्मू-कश्मीर) से उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Apr 18, 2026 - 10:59 PM (IST)

भराड़ी (राकेश): बिलासपुर पुलिस की पीओ सैल टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे एक उद्घोषित अपराधी को जम्मू-कश्मीर के डोडा से गिरफ्तार कर भराड़ी पुलिस के हवाले किया है। जानकारी के अनुसार थाना भराड़ी में वर्ष 2003 में आईपीसी की धारा 381 में दर्ज चोरी के मामले में आरोपी पिछले कई वर्षों से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। इसके चलते वर्ष 2013 में न्यायालय ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। पुलिस तब से लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

इसी कड़ी में एचएचसी राकेश कुमार की अगुवाई में टीम के सदस्य मनीष, पंकज और रवि जम्मू-कश्मीर गए, जहां कड़ी मशक्कत के बाद पीओ सैल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भराड़ी पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। आरोपी की पहचान फयाज अहमद (40) पुत्र रजाब भट्ट गांव खुन्नू उदयपुर जिला डोडा के रूप में हुई है। डीएसपी विशाल वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News