अंतिम संस्कार से घर लौट रहे दो युवकों पर भालूओं ने किया हमला

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 03:27 PM (IST)

कुल्लू : गांव की महिला के अंतिम संस्कार से घर लौट रहे दो युवकों पर भालूओं ने हमला कर उनको लहुलुहान कर दिया। घायल युवकों के सिर, हाथ और पैर पर जख्म हो गए हैं। परिजन ग्रामीणों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज लेकर पहुंचे। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क के तहत आने वाली इस पंचायत के लोग घटना से दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार देर शाम करीब आठ बजे दोनों युवक लपाह गांव में महिला का अंतिम संस्कार कर बनाऊगी अपने गांव लौट रहे थे। लेकिन रास्ते में दो भालुओं ने इन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें यह दोनों पूरी तरह से जख्मी हो गए हैं। सड़क सुविधा न होने के कारण उन्हें उपचार के लिए रात को नहीं लाया जा सका। शुक्रवार की सुबह दस किलोमीटर उठाकर घायलों को बिहाली स्थित सड़क तक लाया गया। जहां से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैंज ले जाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए ग्राम पंचायत प्रधान यमुना देवी ने कहा कि 32 वर्षीय कमली राम तथा 36 वर्षीय प्रेमचंद पर दो भालुओं ने हमला किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News