Solan: कश्मीरपुर ब्राह्मणा में 6.77 ग्राम चिट्टे के साथ एक गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 03, 2026 - 10:00 PM (IST)

बीबीएन (शेर सिंह): पुलिस जिला बद्दी की स्पैशल सैल-एक्स बद्दी की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव कश्मीरपुर ब्राह्मणा में एक व्यक्ति को 6.77 ग्राम चिट्टा/हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एक सैलून के बाहर सड़क किनारे से गगनदीप उर्फ गग्गी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी गांव बासोवाल सुल्तानी डाकघर बरूणा तहसील नालागढ़ जिला सोलन को काबू किया, तलाशी के दौरान उसकी मोटरसाइकिल में से छिपाकर रखा गया 6.77 ग्राम चिट्टा/हैरोइन बरामद हुआ। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में कार्रवाई जारी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News