Los Angeles से मां ज्वाला के दरबार पहुंचा श्रद्धलुओं का जत्था

punjabkesari.in Saturday, Jun 23, 2018 - 07:34 PM (IST)

ज्वालामुखी: लॉस एंजल्स अमरीका से चिन्मय मिशन का एक समूह स्वामी ईश्वरानंद के अगुवाई में विश्व विख्यात शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर में मां के दर्शनों के लिए पहुंचा। 35 लोगों का समूह 2 सप्ताह के भारत भ्रमण के लिए आया है। स्वामी ईश्वरानंद ने बताया कि उनका यह समूह हर साल यात्रा करता है। इस बार भारत भ्रमण पर आए हैं, जिसमें देवियों के दर्शन किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार धाम की यात्रा में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमनोत्री के साथ वैष्णो देवी की यात्रा की गई। उन्होंने कहा कि विश्व शांति व जन कल्याण के लिए ऐसी धार्मिक यात्राएं की जाती हैं। स्वामी ईश्वरानंद केरल राज्य से संबंध रखते हैं जो लॉस एंजल्स अमरीका में चिन्मय मिशन के अध्यक्ष हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News