Solan: पीओ सैल टीम द्वारा उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Sep 08, 2026 - 06:58 PM (IST)
बरोटीवाला (पुष्पिंदर): बद्दी पुलिस के पीओ सैल ने कार्रवाई करते हुए एक उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना बरोटीवाला के एक मामले में वांछित आरोपी सन्नी निवासी ग्राम व डाकघर धनारी, तहसील गन्नौर, जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश को कसौली न्यायालय द्वारा 7 दिसम्बर 2024 को उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। आरोपी को आज कसौली न्यायालय में पेश किया गया। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

