देहरा के निर्दलीय विधायक होशियार सिंह हुए बीमार

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2022 - 11:40 PM (IST)

बनखंडी: देहरा के विधायक होशियार सिंह इन दिनों पिताशय में पथरी होने के चलते अस्वस्थ हैं जिनका मुंबई के लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है। होशियार सिंह ने खुद अपने फेसबुक पेज पर अपने अस्वस्थ होने की जानकारी शेयर की है। देहरा विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि होशियार सिंह अपनी चुनावी थकान को दूर करने के लिए परिवार सहित मुंबई घूमने गए हैं। जिन पर होशियार सिंह ने अपने फेसबुक पेज अपने अस्वस्थ होने की जानकारी शेयर कर विराम लगा दिया है। होशियार सिंह मतदान के 2 दिन बाद से मुंबई अपने परिवार सहित चले गए। होशियार सिंह के एक समर्थक ने भी फेसबुक पर पोस्ट किया है कि कि देहरा के विधायक होशियार सिंह का लीलावती अस्पताल मुंबई में इलाज चल रहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News