Chamba: बनीखेत में चाेरों ने चुराए लाखों के गहने

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 10:31 PM (IST)

बनीखेत (पार्थ): नगर पंचायत बनीखेत के वार्ड नंबर 7 में चोरों ने एक मकान में सेंधमारी करके सोने के गहने चुरा लिए। शिकायतकर्त्ता महिला के बयान पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्त्ता महिला भारती ठाकुर निवासी मंडला जिला कठुआ जम्मू-कश्मीर ने बताया कि चोरी किए गए सोने के जेवरात की कीमत लगभग 2,50,000 रुपए है। बीते दिन वह अपने पति के साथ बनीखेत स्थित मायके आई थी।

जहां घर के दरवाजे का ताला टूटा पाया। जांच-पड़ताल के दौरान मकान के अंदर से 45 ग्राम सोने के गहने गायब पाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही भारती ठाकुर के बयान दर्ज किए। पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश आरंभ कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी चम्बा विजय कुमार सकलानी ने की है।

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News