Shimla: बलवीर ने 1500 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2025 - 04:16 PM (IST)

शिमला(अभिषेक): हिमाचल प्रदेश के बलवीर सिंह ने आल इंडिया सिविल सर्विसिज चैम्पियनशिप में आयोजित 1500 मीटर दौड़ स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है। चंडीगढ़ में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में बलवीर सिंह ने पहली बार हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 मिनट और 68 सैकेंड में दौड़ पूरी की और पदक अपने नाम किया।

इस चैंपियनशिप में देशभर से 40 विभागों की टीमों ने भाग लिया। इसमें हिमाचल प्रदेश से कुल 12 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनके कोच हस्ता बहादुर गुरुंग तथा पूरण चंद राठौर मैनेजर रहे। बलवीर सिंह वर्ष 2000 से खेल विभाग में एथलैटिक कोच हैं और 55 वर्ष की आयु होने के बावजूद वह दौड़ स्पर्धाओं में हिस्सा ले रहे हैं। उनमें अभी भी दौड़ने का वही जज्बा कायम है जोकि स्कूल, कालेज व विश्वविद्यालय के दिनों में उनमें था। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में पढ़ाई करते समय आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News