मंत्री के बेटे को महंगी पड़ी तेज रफ्तार, कटा चालान

punjabkesari.in Monday, Feb 15, 2021 - 07:57 PM (IST)

बड़ूही (अनिल): सड़क पर निर्धारित स्पीड से ज्यादा गति से गाड़ी चलाना मंत्री के पुत्र को महंगा पड़ गया। ऊना-अम्ब मुख्य मार्ग पर नंदपुर पर गति सीमा की उल्लंघना के चलते प्रदेश पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के पुत्र एवं ग्राम पंचायत प्लाहटा के प्रधान दीपांकर कंवर का पुलिस ने चालान काट दिया। नंदपुर के नजदीक नाका लगाए ओवर स्पीड वाहनों का चालान काटने के लिए हैड कांस्टेबल बलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम चैकिंग कर रही थी।

इसी बीच बलवीर सिंह ने वाहन को रोका और तय सीमा से ज्यादा गति के चलते उन्हें चालान की राशि भरने को कहा। प्रधान दीपांकर सिंह कंवर सादगी से पुलिस कर्मियों से पेश आए और पुलिस कार्रवाई के बीच अपना चालान भरा। इस बारे पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि उन्हें इस बारे कोई जानकारी नहीं है। अगर कानून का उल्लंघन हुआ है तो निश्चित रूप से नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए, वह इसमें हस्तक्षेप नहीं करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News