लाहौल के तांदी कारदंग मार्ग पर हुआ हिमस्खलन, चपेट में आया जेसीबी चालक
punjabkesari.in Tuesday, May 04, 2021 - 12:50 PM (IST)

मनाली (सोनू) : तांदी कारदंग सड़क पर जोन लुम्पा नाले में अचानक हिमस्खलन होने से जेसीबी का चालक जेसीबी के साथ ही हिमस्खलन की चपेट में आ गया। गोजंग गांव के ग्रामीणों को जैसे ही हिमस्खलन होने की सूचना मिली तो वो घटनास्थल की ओर भागे। ग्रामीणों ने जेसीबी चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सर्दियों से बर्फ बारी के चलते बन्द चल रहे इस मार्ग को तीन दिन पहले ही पीडब्ल्यूडी विभाग ने बहाल किया था। हिमस्खलन से मार्ग फिर अवरुद्ध हो गया। दिन के समय जेसीबी से हिमस्खलन को हटाया जा रहा था कि अचानक फिर से हिमस्खलन हो गया और जेसीबी चालक जेसीबी के साथ ही हिमस्खलन की चपेट में आ गया। ग्रामीण दोर्जे लार्जे ने बताया कि डोजर चालक को सुरक्षित निकाल लिया गया है साथ ही जेसीबी को भी निकाल लिया है।