Kullu: सोलंगनाला-अटल टनल मार्ग पर हिमस्खलन, बड़ा हादसा होने से टला

punjabkesari.in Thursday, Mar 27, 2025 - 08:48 PM (IST)

मनाली (सोनू): सोलंगनाला-अटल टनल मार्ग पर धुंधी के समीप वीरवार सुबह हिमस्खलन हो गया। जिस समय हिमस्खलन हुआ उस समय भारी संख्या में पर्यटक वाहन लाहौल की ओर जा रहे थे। हिमस्खलन से किसी को कोई नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन सड़क लगभग एक घंटे बंद रही। हालांकि एक सप्ताह से ताजा हिमपात नहीं हुआ है, लेकिन गत सप्ताह हुए भारी हिमपात से हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। हालात को देखते हुए पुलिस ने वाहन चालकों से सोलंगनाला से केलांग तक संभलकर सफर करने की सलाह दी है।

वाहन चालक शिवा व रॉकी ने बताया कि वीरवार सुबह जब हिमस्खलन हुआ तो भारी संख्या में पर्यटक वाहन लाहौल की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि बीआरओ ने एक घंटे में सड़क को बहाल कर दिया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि हिमस्खलन से किसी को भी कोई नुक्सान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हिमस्खलन का खतरा अभी भी बना हुआ है। राहगीर सावधानीपूर्वक सफर करें।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News