अटल टनल के पास हिमस्खलन, डेढ़ घंटा बंद रहा मनाली-केलांग मार्ग
punjabkesari.in Sunday, Mar 26, 2023 - 09:41 PM (IST)

पतलीकूहल (ब्यूरो): अटल टनल मार्ग पर रविवार सुबह स्नो गैलरी के समीप हिमस्खलन हो गया, जिससे डेढ़ घंटा मार्ग बंद रहा। पता चलते ही बीआरओ ने हिमस्खलन को हटाकर मनाली-केलांग मार्ग बहाल किया। शनिवार रात को अटल टनल के दोनों छोर में हिमपात हुआ, जिससे सुबह के समय केलांग-मनाली के बीच कुछ घंटे वाहनों की आवाजाही बंद रही। हिमस्खलन से बंद हुए मार्ग को बहाल करने के बाद लगभग 11 बजे केलांग-मनाली मार्ग वाहनों के लिए सुचारू हुआ। मनाली पुलिस ने भी हालात बेहतर होने के बाद दोपहर को पर्यटक वाहन धुंधी व अटल टनल की ओर भेजे। अधिकतर पर्यटकों ने सोलंगनाला मैदान में ही ताजी बर्फ का आनंद लिया, जबकि कुछेक पर्यटक धुंधी मैदान भी जा पहुंचे। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि परिस्थितियों के हिसाब से ही पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे भेजा जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

2 हैरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दंपति सहित 16 सदस्य गिरफ्तार

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप