अटल टनल के साऊथ पोर्टल में दूसरे दिन भी हिमस्खलन, BRO ने आंधे घंटे में बहाल की सड़क
punjabkesari.in Friday, Feb 17, 2023 - 04:42 PM (IST)

केलांग (ब्यूरो): सोलंगनाला से अटल टनल मार्ग पर स्नो गैलरी के पास फिर हिमस्खलन हुआ है। 2 दिन में यह दूसरी घटना है। हालांकि हिमस्खलन के समय कोई वाहन वहां से नहीं गुजरा रहा था लेकिन इस घटना से लाहौल आने-जाने वाले राहगीरों सहित अटल टनल की ओर जाने वाले पर्यटक वहान चालकों की चिंता बढ़ गई है। बीआरओ ने सोलंगनाला से अटल टनल के साऊथ पोर्टल तक 13 स्थान हिमस्खलन के लिए चिन्हित किए हैं, इनमें 2 बड़ी स्नो गैलरी जबकि एक छोटी स्नो गैलरी का निर्माण किया है, जबकि कुछ स्थानों पर स्टील की सुरक्षा दीवारें लगाई हैं, जिनसे हिमस्खलन की गति धीमी हो जाने के कारण नुक्सान नहीं हो रहा है।
शुक्रवार को हुए हिमस्खलन से लगभग आधा घंटा मार्ग बंद रहा। आधे घंटे के भीतर बीआरओ ने सड़क बहाल कर ट्रैफिक सुचारू कर दी। पुलिस ने बुधवार से ही पर्यटकों को टनल तक जाने की अनुमति दी है। हिमपात के बाद डीजीआरई ने पहले ही हिमस्खलन की आशंका जाहिर की है, जिसके बाद कुल्लू और लाहौल-स्पीति प्रशासन सतर्क है। मनाली थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने सैलानियों से आग्रह किया कि जान जोखिम में न डालें। जब पुलिस सोलंगनाला में रोके तो उनका सहयोग करें। एसडीएम मनाली सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि 2 दिनों के भीतर हिमस्खलन की यह दूसरी घटना है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को जांचने व परखने के बाद ही पर्यटकों को सोलंगनाला से आगे भेजा जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

निक्की हेली ने साधा बाइडेन पर निशाना, कहा- राष्ट्रपति ने अमेरिका को बना दिया चीन पर बहुत अधिक निर्भर

2 हैरोइन तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, दंपति सहित 16 सदस्य गिरफ्तार

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

Shri Bhuvaneshwari Jayanti: सुखी एवं लंबी उम्र के लिए करें इन मंत्रों का जाप