विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

punjabkesari.in Saturday, Apr 15, 2023 - 10:55 PM (IST)

चम्बा (काकू): हिमाचल प्रदेश ने अपने अस्तित्व में आने के बाद अल्प अवधि के दौरान विकास के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रदेश को देश में पहाड़ी विकास के आदर्श के रूप में स्थापित किया है। यह बात विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 76वें हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को चम्बा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में कही। उन्होंने प्रदेश के गठन में योगदान देने वाले महान विभूतियों के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किए। प्रदेश में विकास को लेकर सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों और सरकारों द्वारा दिए गए योगदान का जिक्र किया। 
PunjabKesari

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री स्वर्गीय डाॅ. वाईएस परमार ने प्रदेश को एक अलग पहचान दिलाई और प्रदेश के विकास के लिए एक सशक्त आधार प्रदान किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह द्वारा प्रदेश के विकास को दिए योगदान का भी अपने संबोधन में जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान सरकार ने इस अल्प अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। इन निर्णयों से प्रदेश के विकास को नई दिशा और गति मिली है। इनसे सभी वर्गों के लोग लाभान्वित भी हो रहे हैं। उन्होंने सामाजिक सेवा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों एवं नीतियों की बात भी की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुख आश्रय योजना के तहत प्रदेश में निराश्रित बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ स्टेट के रूप में अपनाकर प्रदेश सरकार ने ऐसे बच्चों का भविष्य सुरक्षित बनाया है। इस दौरान सांस्कृतिक दलों, शैक्षणिक संस्थानों के विद्याॢथयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। 

इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और मार्चपास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर आयोजित मार्च पास्ट में परेड कमांडर पुलिस उप निरीक्षक सौरभ ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस व स्काऊट एंड गाइड के दल ने भाग लिया। इस मौके पर विभिन्न विभागीय उत्कृष्ट कार्यों के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर चम्बा के विधायक नीरज नैयर, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, पूर्व विधायक सुरेंद्र भारद्वाज, डीसी अपूर्व देवगन व एसपी अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News