यहां Army recruitment में तपती धूप में पसीना बहा रही लड़कियां (Video)

punjabkesari.in Sunday, May 26, 2019 - 04:15 PM (IST)

 सिरमौर(रोबिन) : सिरमौर जिले के दूरदराज शिल्ला गांव की डेढ दर्जन से अधिक लड़कियां सेना में भर्ती की तैयारियां कर रहीं हैं। इन लड़कियों का जज्बा लोगों में चर्चा और युवा वर्ग के लिए प्रेरणा का विषय बन गया है। ये छोरियां मशहूर फिल्म के इस मशहूर डायलाॅग को चरित्रार्थ कर रही हैं। देश सेवा के जज्बे से लबरेज शिल्ला गांव की लड़कियां जेठ की तपती धूप में सेना भर्ती के लिए पसीना बहा रही हैं।  
PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक 15 लडकियां 20 लडकों के साथरोज 6 घंटे तक कड़ी मश्कत करती है। इन जांबाजों को पंजाब रेजिमेंट से एसीपी हवलदार पद से रिटायर पूर्व सैनिक कर्म सिंह प्रशिक्षण दे रे हैं। कर्म सिंह इन्हें न सिर्फ सेना मे भर्ती की तैयारी करवा रहे हैं बल्कि सेना की ट्रेनिंग के पैटर्न का कडा प्रशिक्षण भी दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह लड़कियां देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देश सेवा की भावना से प्रभावित हैं और उन्हीं की प्रेरणा से देश सेवा के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की तैयारियों में जुटी गई हैं।
PunjabKesari

ग्रामीण परिवेश में हालात प्रशिक्षण के अनुकूल नहीं है। गांव में न खेल मैदान है और न कोई व्यायाम मशाला। यहां युवाओं के पास अगर कुछ है तो इन देश सेवा का जज्बा और इसके लिए कुछ भी कर गुजरने का हौंसला। इसी हौंसले और जज्बे को अपनी ताकत बनाकर यह नौजवान सड़क, घासनियों और अस्पताल के बरामदे में कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News