सेना भर्ती रैली का चौथा दिन, 2464 में से 174 युवा ही पास कर पाए फिजिकल टैस्ट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 17, 2021 - 11:36 PM (IST)

पालमपुर (भृगु): सेना भर्ती में युवा निर्धारित मानदंडों पर खरा उतरने से निरंतर चूक रहे हैं। बुधवार को आयोजित सेना भर्ती रैली में मात्र 174 युवा ही फिजिकल टैस्ट में चयनित हो पाए। कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कांगड़ा तथा चम्बा जनपद के युवाओं के लिए भर्ती रैली में कांगड़ा जनपद की फतेहपुर तथा शाहपुर तहसील के युवाओं ने भाग लिया। इन दोनों तहसीलों के 3008 युवाओं ने इस भर्ती रैली के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया था परंतु 2464 युवा ही भर्ती रैली के लिए पहुंचे तथा 544 युवाओं ने भर्ती रैली से किनारा किया।
PunjabKesari, Army Rally Image

सोल्जर सामान्य ड्यूटी के लिए बुधवार को अपनाई गई भर्ती प्रक्रिया में मात्र लगभग 7 प्रतिशत युवा ही भर्ती प्रक्रिया के लिए निर्धारित ग्राऊंड तथा शारीरिक क्षमता के मानदंडों को पार करने में सफल रहे। भर्ती रैली के 4 दिनों में यह सबसे कम प्रतिशतता है। भर्ती रैली में प्रथम दिन 219 युवा फिजिकल टैस्ट के लिए चयनित हो पाए थे जबकि दूसरे दिन यह आंकड़ा 285 रहा, वहीं तीसरे दिन 205 युवाओं को फिजिकल टैस्ट में खरा पाया गया। 18 फरवरी को कांगड़ा जनपद के नूरपुर तहसील तथा चम्बा जिला की सिहुंता तथा पांगी तहसीलों के लिए भर्ती होगी। 19 फरवरी को कांगड़ा जनपद के खुंडियां तथा ज्वाली तहसील से संबंधित युवा भर्ती रैली में भाग ले सकेंगे।
PunjabKesari, Army Rally Image


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News