Solan: पुष्पचक्र अर्पित कर सम्मान के साथ किया पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार
punjabkesari.in Sunday, Feb 08, 2026 - 06:19 PM (IST)
अर्की (सुरेन्द्र): विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत कोठी के गांव नमोल के पूर्व सैनिक रूप लाल (71) का निधन हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। शुक्रवार को उन्होंने चंडीगढ़ के अस्पताल में अंतिम सांस ली। शनिवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ किया गया। पुत्र विजय और दिलीप ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर 14 जीटीसी सुबाथू से पहुंचे सैनिकों ने पार्थिव देह पर तिरंगा लपेटा, पुष्पचक्र अर्पित किए तथा सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व सैनिक लीग कुनिहार के पदाधिकारी व सदस्य भी उपस्थित रहे।

