विवादों के बीच INTUC में नियुक्तियां: सुक्खू की तरफ से नियुक्त अध्यक्ष ने कुल्लू जिलाध्यक्ष को किया Appointed

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 10:37 AM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से नियुक्त किए गए राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यकारी अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा (बबलू पंडित) ने संजय शर्मा को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कुल्लू का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी तरफ से यह पहली नियुक्ति की गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में उनकी तरफ से अन्य स्थानों पर भी नियुक्तियां किए जाने की संभावना है। 


इस तरह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू की तरफ से इंटक अध्यक्ष पद से बावा हरदीप सिंह को हटाने के बाद विवादों का दौर शुरू हो गया है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बावा हरदीप सिंह को इंटक प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाया है जिसके बाद बबलू पंडित को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके बाद बावा हरदीप सिंह ने सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने स्वयं को इंटक का असली अध्यक्ष बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News