21 बेटियों के बाद 21 बेटों को सांसद भारत दर्शन यात्रा करवाएंगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

punjabkesari.in Thursday, Sep 28, 2023 - 08:07 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भारत दर्शन के दूसरे चरण के तहत संसदीय क्षेत्र के 21 लड़कों को भारत दर्शन करवाएंगे। उन्होंने इससे पहले 21 बेटियों को इस तरह की यात्रा करवाई थी। इस तरह केंद्रीय मंत्री पिछले 5 वर्षों में 101 विद्यार्थियों को यात्रा करवा चुके हैं। चयनित युवा 25 अक्तूबर से 1 नवम्बर तक सांसद भारत दर्शन यात्रा में शामिल होंगे। दिल्ली दर्शन के साथ यह ग्रुप विशेष रूप से गुजरात दौरे पर जाएगा। इसमें 21 छात्रों के साथ 2 श्रेष्ठ अध्यापिकाओं का चयन भी किया गया है। केंद्रीय मंत्री अपनी एक श्रेष्ठ पहल के तहत बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाते भी हैं, जिसके तहत शिक्षा सामग्री जैसे स्कूल बैग, स्टडी टेबल व स्टेशनरी नि:शुल्क दी जाती है। 

वर्तमान में संसदीय क्षेत्र में 475 केंद्र ऐसे चल रहे हैं, जिनके माध्यम से महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो रहे हैं और 9000 से भी अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल रही है। केंद्रों में बच्चों को प्रतिदिन प्रोटीन मिल्क शेक देने के अलावा डिजिटल उपकरण जैसे लैपटॉप और लर्निंग किट दी जाती है। छात्रों का चयन एक प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता है। सांसद भारत दर्शन यात्रा 2023 के लिए जिन बच्चों ने वर्ष 2021, 2022 या 2023 मे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के अलावा पढ़ाई, खेल और कला क्षेत्र में असाधारण प्रदर्शन किया हो, वह इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते थे। लिखित आवेदन के बाद टैस्ट और इंटरव्यू के बाद ही छात्रों का चयन किया जाता है। 

इससे पहले संसदीय क्षेत्र की 21 बेटियां भारत दर्शन यात्रा में उपराष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, वित्त मंत्री और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलीं। उनका वंदे भारत ट्रेन और भारतीय रेल में खास अभिनंदन किया गया। यात्रा के दौरान बेटियों को काशी विश्वनाथ मंदिर, श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, गंगा घाट और क्रूज आरती जैसे भव्य धार्मिक अनुभव हुए। इसके अलावा आईआईएम लखनऊ, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी जैसे अकादमिक संस्थान, संसद भवन, उत्तर प्रदेश विधानसभा और टैरिटोरियल आर्मी जैसे प्रशासनिक स्थल का दौरा करवाया गया, साथ ही विशेष प्रबंध करके ताजमहल भी दिखाया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News

Recommended News