मोहन भागवत से इत्तेफाक नहीं रखते अनुराग, राम मंदिर पर दिया ये बयान

punjabkesari.in Monday, Oct 22, 2018 - 04:27 PM (IST)

ऊना (अमित): भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर विधानसभा स्तर पर अभ्यास वर्ग कर कार्यकर्ताओं को जीत के मंत्र दिए जा रहे है। इसी कड़ी में जिला ऊना के विधानसभा क्षेत्र हरोली में अभ्यास वर्ग में संसद अनुराग ठाकुर और प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को ज़रूरी दिशा निर्देश और जीत के मूलमंत्र दिए।

अनुराग ने इन अभ्यास वर्गों को पार्टी के चुनावी अभियान का हिस्सा बताते हुए इससे कार्यकर्ताओं से परस्पर संवाद को बेहतर बनाने का तरीका करार दिया।  अनुराग ठाकुर ने मोहन भागवत द्वारा राम मंदिर के लिए कानून बनाए जाने के सवाल पर इसे जनता से जुड़ा हुआ संवेदनशील विषय बताया। उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था यदि बेहतर हो जाए और निर्णय जल्द आ जाए तो कानून बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Related News