Sirmour: बस में रखे लावारिस बैग से मिली चरस, आरोपी की तलाश जारी

punjabkesari.in Wednesday, Apr 15, 2026 - 06:10 PM (IST)

नाहन (आशु): पुलिस थाना राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने चरस बरामद की है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ में तैनात डिटैक्शन सैल द्वारा मरियोग मुख्य सड़क (गिरिपुल-सोलन रोड) पर औचक वाहन चैकिंग के दौरान गिरिपुल से सोलन की ओर जा रही प्राइवेट बस को रोका गया। जांच के दौरान बस के लोहे के रैक पर एक आटे की प्लास्टिक थैली लावारिस हालत में पाई गई, जिसके बारे में पूछताछ करने पर कोई मालिक सामने नहीं आया। थैली की तलाशी लेने पर उसमें से 102 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना राजगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News